Skip to main content

बीकानेर: जेएनवी कॉलोनी के होटल में देश-विदेश की आठ लड़कियां बरामद

  • बीकानेर में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़
  • छुड़ाई गई आठ लड़कियों में से दो थाईलैंड की
  • देश में उत्तराखंड, दिल्ली से लड़कियां लाए 
  • एम्बेसी को पत्र लिखकर वीजा की जानकारी लेंगे 
  • 04 आरोपी हिरासत में, मुख्य आरोपी की तलाश 

RNE Bikaner 

बीकानेर पुलिस ने शहर में बड़े सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर जहां दो विदेशी और छह भारतीय सहित आठ लड़कियों को बरामद किया वहीं इन्हें मजबूरन वैश्यावृत्ति में झोंकने की कोशिश कर रहे है चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी को नामजद किया है उसे हिरासत में लेने के लिये धरपकड़ की जा रही है।


मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके का है। पूरे केस को आईपीएस रमेश ने लीड किया। थानाप्रभारी सुरेन्द्र पचार ने बताया कि केजी लॉज में देशी-विदेशी लड़कियों को बंद कर उनसे जबरदस्त वैश्यावृत्ति करवाने के प्रयास की शिकायत मिली थी। मुखबिर के लिये सूचना पुख्ता करने के बाद पूरी पुलिस टीम के साथ छापा मारा।

यहां एक कमरे में बंद आठ लड़कियां-महिलाएं मिली। इनमें से दो लड़कियां थाइलैंड की और छह लड़कियां देश में ही अलग-अलग हिस्सों से लाई गई थी। पुलिस के पहुंचते ही इन्होंने अपना दुखड़ा बताया शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि उन्हें जबरदस्ती वैश्यावृत्ति के लिये कमरे में बंधक बनाकर रखा गया है।

थानाधिकारी पचार के मुताबिक सभी लड़कियों को नारी निकेतन भेजा गया है। मुख्य आरोपी सीकर निवासी बाबूलाल सैनी की तलाश में दबिश दी जा रही है। इसके अलावा शंकर गहलोत, आरिफ़, जाकिर आदि को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विदेशी महिलाओं के पासपोर्ट सही, वीजा के लिए एम्बेसी को लिखेंगे :

जिन विदेशी महिलाओं को वेश्यावृति के लिए लाने का आरोप हैं उन दोनों के पासपोर्ट थाईलैंड के हैं। थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार का कहना है, इनका पर्यटन या किस तरह का वीजा है इस बारे में दूतावास को पत्र लिखकर पता लगाया जाएगा।