Skip to main content

मौसम : तपन से शुरू हुआ शुक्रवार, हवा भी नहीं, आज भी लू का रहेगा

  • पारा जा सकता है 47 डिग्री तक
  • रातें भी हो गई गर्म
  • दो दिन और राहत के आसार नहीं

RNE, BIKANER .

बीकानेर में शुक्रवार की शुरुआत ही गर्मी से हुई है। दिन उगते ही तपने लगा। क्योंकि हवा का कोई नामोनिशान ही नहीं था। गर्मी की भीषणता के कारण मॉर्निंग वॉक करने वाले भी बाहर निकलने से बच रहे हैं। जो वॉक कर रहे थे उनको भी जल्दी थकान आ रही थी और वे बारबार सुस्ता रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बीकानेर गर्मी और लू की जद में रहेगा।


मौसम विभाग का अनुमान है कि कल पारा बीकानेर में 46 पार गया था वो आज 47 की लांघ सकता है। हालांकि कल दोपहर में एक बार पारा 47 के पार चला भी गया था।

विभागने भीषण गर्मी को देखते हुए बीकानेर सहित अधिकतर जिलों में आज लू के अनुमान को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।
कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री पर जा पहुंचा। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 30.4 हो गया। मौसम विभाग का मानना है कि आज रात का पारा रिकॉर्ड 33 डिग्री तक जा सकता है। दिन में मौसम शुष्क रहेगा और लू चलेगी। विभाग के अनुसार अभी 2 दिन तक गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं।