Skip to main content

मौसम : नोतपा के दूसरे दिन की सुबह भी गर्म, आज भी रहेगा गर्मी का जोर, राहत 29 के बाद

  • रात की गर्मी इतनी तेज की नींद उड़ी
  • भट्टी सा तपता है पूरा दिन
  • पारा तोड़ रहा पुराने रिकॉर्ड

RNE, BIKANER .

नोतपा के दूसरे दिन की सुबह भी गर्मी से हुई। दिन उगते ही गर्मी ने अपने पांव पसारने आरम्भ कर दिए। हवा तो गर्मी के रौद्र रूप को देखकर गायब ही हो गई है। सुबह रहने वाली हलचल भी अब मंद पड़ गई है। मॉर्निंग वॉक करने वाले भी घट गये हैं। आज भी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है।


सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही कल से नोतपा की शुरुआत हो गई। जिसका असर सुबह भी साफ दिख रहा था।

हालांकि राज्य में कुछ जगहों पर नोतपा के पहले दिन हल्की बूंदाबांदी से मौसम बदल गया। जयपुर, पाली, दौसा, टोंक जिलों में शाम को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में हीटवेव का असर तेज होगा। राज्य में एक से दो डिग्री तक पारा और बढ़ेगा। 29 मई से पूर्वी राजस्थान में और 30 मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में पारे में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट की संभावना है।


कल बीकानेर इस गर्मी के चरम बिंदु पर था। दोपहर में तापमान 48 तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार कल दिन का अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान छलांग लगाकर 33 डिग्री पर पहुंच गया। रात का तापमान भी 30 डिग्री से अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान बढ़ने की संभावना है।