Skip to main content

हरियाणा में पार्टी प्रभारी थे पूनिया, हरियाणा में तीसरी बार बनी भाजपा सरकार

RNE, NETWORK. 

राजनीति का मूल स्वभाव ही बदलाव का है। नेता हो कार्यकर्ता, उनमें कब बदलाव आ जाये इसका पता ही नहीं चलता। मतदाता तो बदलता ही है मगर नेता अपना रूप ज्यादा जल्दी बदलते हैं। राजस्थान में भी हरियाणा चुनाव परिणाम के बाद कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिल रहा है।

हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद राज्य की भाजपा राजनीति में भी बड़ा बदलाव दिख रहा है। भाजपा के वहां प्रभारी सतीश पूनिया थे। जो पहले राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष भी थे। उनको हटाया गया। बाद में वे विधानसभा का चुनाव लड़े, हार गये। इतने विचलित हुए कि शांत रहने का फैसला किया। बाद में पार्टी ने उनको हरियाणा की जिम्मेवारी दी तो वहां जाकर डेरा जमा लिया। अब चुनाव जीतने के बाद ही वापस आये हैं।

कल जयपुर स्थित उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था। मंत्री, विधायक, नेता बड़ी संख्या में निवास पहुंचे।

बधाई देने के लिए आने वालों में उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, मदन दिलावर, सुमित गौदारा, सांसद लुम्बाराम चौधरी, विधायक हमीर सिंह, शोभा चौहान, प्रहलाद राय टाक, पूर्व विधायक बिहारी विश्नोई, निर्मल कुमावत आदि शामिल थे। आज सुबह से भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।