Skip to main content

मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में सियासी हलचल तेज हो गई

आरएनई, स्टेट ब्यूरो

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अब से थोड़ी देर पहले अचानक पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। इस मुलाकात का पता चलते ही सियासी हलचल तेज हो गई है।

अपने बंगले 8 सिविल लाइंस से सीएम शर्मा 13 सिविल लाइंस राजे के बंगले पर पहुंचे। शर्मा व राजे के बंगले के मध्य केवल 5 बंगलों व 50 से 60 कदम का फासला है। उनकी इस मुलाकात को महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि सीएम राजे के पास जाने से पहले संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल से मिलने गये थे।

माना जा रहा है कि कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के त्यागपत्र के बाद भाजपा की राजनीतिक स्थितियां बदली है। जल्दी ही 5 सीटों पर उप चुनाव भी होने हैं जिसमें सीएम व पार्टी की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है।

इसके अलावा 10 जुलाई को सरकार को बजट भी पेश करना है और विपक्ष सदन में हमलावर है। भाजपा के मंत्री हमलों का अच्छी तरह से बचाव भी नहीं कर पा रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा विधायक चुप रहते हैं। इन हालातों के चलते शर्मा की राजे से मुलाकात के कई राजनीतिक अर्थ निकाले जा रहे हैं।