Skip to main content

कांग्रेस के अब तक 82 लोकसभा सीटों के उम्मीदवार तय

RNE, NATIONAL BUREAU. 

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उमीदवार तय करने हेतु कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की आज शाम बैठक प्रस्तावित है। कांग्रेस ने अब तक केवल 82 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार तय किये हैं। आज तीसरी सूची फाइनल होगी और हो सकता है उसे आज ही जारी कर दिया जाये।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज की सीईसी की बैठक में मध्यप्रदेश, तेलंगाना व छत्तीसगढ़ की सीटों पर मुहर लगेगी। पार्टी ने मध्यप्रदेश की कमेटी से 18 सीटों पर एक एक नाम का पैनल मांगा है। कांग्रेस आज ही छत्तीसगढ़ की शेष रही 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर सकती है।

इन राज्यों के अलावा तेलंगाना की सीटों पर भी आज ही निर्णय किया जायेगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल मुंबई में पूरी हो चुकी है और वे दिल्ली लौट आये हैं। आज से उम्मीदवार तय करने का काम आरम्भ हो जायेगा।