Skip to main content

कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा का बीकानेर में गर्मजोशी से स्वागत, बाबा साहब के मुद्दे पर अमितशाह-मोदी पर हमला

RNE Bikaner.

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा बुधवार को संक्षिप्त दौर पर बीकानेर आया। इस मौके पर बीकानेर बाईपास पर कांग्रेस नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, पूर्व मंत्री भँवरसिंह भाटी सहित बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं ने डोटासरा का स्वागत किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं व मीडिया से बातचीत में बाबा साहब के अपमान के मसले पर गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला। इस दौरान “रामेश्वर डूडी जिंदाबाद” नारे भी लगे।

ये रहे स्वागत में : 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का बीकानेर आगमन पर स्वागत करने वाले प्रमुख कांग्रेस जनों में पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व मंत्री महेंद्र गहलोत, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा,प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान आरिफ, पूर्व महापौर मकसूद अहमद,

संगठन महासचिव नितिन वत्सस, उपाध्यक्ष दिलीप बांठिया, अनिल कल्ला,नंदलालजावा, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, आनंद सिंह सोढा, महासचिव राहुल जादुसंगत, योगेश गहलोत,विक्की चढ़ा, मनीष पुरोहित, मनोज किराडू,,डां पी के सरीन,कमल कल्ला, सुभाष स्वामी, राजकुमारी व्यास, सुमित कोचर, केसरा राम गोदारा प्रवक्ता रायसिंह गोदारा,महिला नेत्री संतोष पडिहार उमा सुथार, मंजू गोस्वामी, मुमताज शेख, देवेंद्र बिस्सा, मनोज व्यास, युथ अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, बिरजराम भील, हाजिर खान,प्रवक्ता अनिल सारडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।