Skip to main content

CRPF जवान मुनीर अहमद बर्खास्त, पाकिस्तानी लड़की से निकाह की बात छिपाई, अवैध रूप से रखा

RNE Network.

भारत में टूरिस्ट वीजा पर आई एक पाकिस्तानी लड़की से CRPF के एक जवान ने केवल बगैर विभागीय अनुमति के शादी कर ली वरन वीजा खत्म होने के बाद भी उसे जम्मू में अपने घर पर रखा। इस मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए जवान को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

जानिए मामला क्या है :

CRPF के सिपाही मुनीर अहमद ने एक पाकिस्तानी महिला मीनल से शादी की। आरोप है कि उन्होंने वीजा खत्म होने के बाद भी उसे छुपाया और विभाग को अपनी पत्नी के वीजा और लॉन्ग टर्म वीजा आवेदन के बारे में जानकारी नहीं दी। ऐसे में 41वीं बटालियन में तैनात सिपाही मुनीर अहमद को नौकरी से बर्खास्त कर दिया।

कब भारत आई मीनल, कैसे शादी :

पाकिस्तान से टूरिस्ट वीजा पर 28 फरवरी 2024 को मीनल भारत आई थी। यहां जम्मू में सिपाही मुनीर के साथ शादी कर उसके घर पर रह रही है। उसका वीजा 22 मार्च 2025 तक ही वैध था। आरोप है कि सिपाही मुनीर ने बिना एनओसी मिले पाकिस्तानी लड़की से निकाह किया, फिर उसका वीजा खत्म होने के बाद भी वह उसे अवैध रूप से भारत में रख रहा था। मामला जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के समक्ष विचाराधीन है। कोर्ट ने 29 अप्रैल को मीनल के पाकिस्तान जाने पर 14 मई तक अगली सुनवाई पर स्टे लगा दिया है।