Skip to main content

राजनाथ सिंह के स्वास्थ्य में सुधार दिल्ली एम्स ने किया डिस्चार्ज

RNE, National Bureau

देश के रक्षा मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह की तबीयत में सुधार होने के बाद कल उनको दिल्ली एम्स से छुट्टी दे दी गई। वे अपने निवास पर चले गये।
पीठ में दर्द की शिकायत होने पर उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।

जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज हुआ। उनको इस तकलीफ के कारण दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अनुसार अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है। कल उनको एम्स दिल्ली से डिस्चार्ज कर दिया गया।