Delhi Election 2025: प्रचार के अंतिम दिन सभी दिग्गज उतरे जमीन पर, अब घर घर संपर्क, बूथ मैनेजमेंट
RNE Network
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कल शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम गया। कल प्रचार के आखिरी दिन सभी प्रमुख पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इस चुनाव में आप व भाजपा के बीच जहां कड़ा मुकाबला है वहीं कांग्रेस भी अपना खोया जनाधार पाने की कोशिश में है। उसके लिए वो कड़ी मेहनत भी कर रही है।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 तारीख को वोट डाले जाएंगे और 8 को मतगणना होगी। दिल्ली में इस बार 699 उम्मीदवार मैदान में है। आप सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा 68 सीटों पर लड़ रही है और 2 सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ी है।