Skip to main content

कश्मीर में तीन चरण, हरियाणा में एक, मतगणना 4 अक्टूबर को

RNE, NETWORK. 

चुनाव आयोग ने हरियाणा व केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस चुनावी घोषणा के साथ ही दोनों राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लग गई है।

जम्मू कश्मीर में 3 चरण

चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार जम्मू कश्मीर में चुनाव 3 चरण में पूरे किये जायेंगे। पहला चरण 18 सितंबर को, दूसरा चरण 25 सितंबर को व तीसरा व अंतिम चरण 1 अक्टूबर को सम्पन्न होगा। जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद चुनाव हो रहे हैं। पिछला चुनाव 2014 में हुआ था और उसमें किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था। तब भाजपा व महबूबा मुफ्ती की पीडीपी ने मिलकर सरकार बनाई।

उसके बाद से इस राज्य में काफी बदलाव हो गया है। धारा 370 हटने के बाद ये केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। हाल ही में यहां लोकसभा के चुनाव हुए। उसके बाद अब विधानसभा के चुनाव का ऐलान हुआ है।

हरियाणा में 1 चरण में ही चुनाव

हरियाणा में विधानसभा के चुनाव एक ही चरण में पूरे किए जाएंगे। हरियाणा में विधानसभा के लिए 1 अक्टूबर को वोट पड़ेंगे। 2019 के विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था। मगर भाजपा व जेजेपी ने मिलकर सरकार बनाई। बाद में जेजेपी अलग हो गई मगर सरकार अभी तक भी चल रही थी। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में यहां की 10 सीटों में से भाजपा व कांग्रेस ने 5-5 सीटें जीती थी।

मतगणना 4 अक्टूबर को 

जम्मू कश्मीर व हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया 1 अक्टूबर को पूरी हो जायेगी और दोनों राज्यों में मतगणना 4 अक्टूबर को होगी।