Skip to main content

किसान आंदोलन : विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले रहा, पुलिस द्वारा फेंके गए आंसू गैस 65 वर्षीय ने दम तोड़ा

आरएनई,नेशनल ब्युरो।

किसान आंदोलन ने अब हिंसक रूप ले लिया है। पंजाब एवं हरियाणा को जोड़ने वाले शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस में हुई झड़प में एक किसान की मौत हो गई। मृतक ज्ञान सिंह गुरदासपुर का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा फेंके गए आंसू गैस के गोले से दम घुटने से 65 साल के है कि ज्ञान सिंह ने दम तोड़ दिया। आक्रोशित किसानो ने पत्थरबाजी भी शुरू कर दी है। वहीं पुलिस की ओर से लगातार आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। इस हिंसक कार्रवाई में करीब 13 लोग जख्मी हो गए हैं। यही नहीं किसानों ने बैरिकेडिंग भी उखाड़नी शुरू कर दी हैं। अब तक पुलिस बल उन्हें पंजाब की सीमा में ही रोके रखने में सफल रहे हैं, लेकिन हालात कभी भी बेकाबू हो सकते हैं। इस बीच यह मामला हाई कोर्ट भी पहुंचा है। हाई कोर्ट ने केंद्र एवं राज्य सरकारों को नसीहत दी है कि बल प्रयोग अंतिम विकल्प होना चाहिए और किसानों के साथ बैठकर मसले का हल निकालें। इसके अलावा आंदोलन से आम लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

4 बजे तक रहेगा भारत बंद

आज का भारत बंद सुबह 6 बजे से शाम के 4 बजे तक चलेगा। इससे पहले किसान पंजाब में कई जगहों पर ट्रेन की पटरियों पर बैठे रहे। किसानों के इस आंदोलन की वजह से रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। जानकारी के मुताबिक 6 ट्रेनों को लुधियाना-साहनेवाल-चंडीगढ़ रूट पर डायवर्ट कर दिया गया है। दिल्ली की सीमाओं पर जाम देखा जा रहा है। गाजीपुर बॉर्डर पर भी वाहनों की लंबी कतारें हैं।

यह देशव्यापी हड़ताल संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने बुलाई है जिसका नाम ‘ग्रामीण भारत बंद’ दिया गाय है। इसमें ग्रामीण इलाकों में औद्योगिक कामकाज बंद रहेगा। कई जगहों पर राजमार्ग बाधित हो सकते हैं। वहीं एंबुलेंस, शादी वाले वाहनो और परीक्षा देने जा रहे छात्रों को नहीं रोका जाएगा।