Skip to main content

पुलिस व प्रशासन की बेरुखी से परेशान हुए श्रद्धालु व ग्रामीण

वैशाखी अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

आरएनई न्यूज़ कोलायत  

वैशाख मास की अमावस्या पर बुधवार को कपिल सरोवर में आस्था का सैलाब उमड़ा। बीकानेर सहित आस पास के गाँवो से हजारों श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान किया, साथ ही दिनभर दान पुण्य का काम चलता रहा। वही प्रशासन कि बेरुखी के कारण व्यवस्था चरमरा गई।

बुधवार को कपिल सरोवर के मुख्य घाट पर श्रद्धालुओं के जमावडे से मेले सा माहौल हो गया। हज़ारो श्रद्धालुओं ने स्नान कर सरोवर किनारे चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। साथ ही कपिल मुनि मंदिर सहित सरोवर किनारे स्थित मंदिरो के दर्शन कर दान पुण्य किया।

प्रचंड गर्मी से श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए ग्रामीणों द्वारा जगह ठन्डे पानी तथा शरबत कि व्यवस्था की गई। साथ ही गौ वंशो को चारा व गुड़ खिलाया गया। वही दूसरी ओर अमावस्या को लेकर प्रशासन पूर्ण रूप से सुस्त रहा।

अमावस्या पर कपिल सरोवर में स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन व पुलिस द्वारा पानी, छाया व यातायात कि कोई व्यवस्था नहीं की गई।

एकबारगी बाजार में बेतरतीब वाहनो के कारण जाम लग गया। जिससे श्रद्धालुओं तथा स्थानीय ग्रामीणों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन को फोन करने के बावजूद बाजार में पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। जिससे जाम कि स्थिति दोपहर तक बनी रही।