Skip to main content

जन-जन के हितैषी थे पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित

RNE Bikaner.

कभी बीकानेर शहर विधानसभा सीट पर पूरी मशक्कत के बाद भी जीत हासिल नहीं कर पाई कांग्रेस को पहली बार जीत का स्वाद चखाने वाले पूर्व विधायक एवं राजस्थान के दबंग नेता गोकुल प्रसाद पुरोहित “बाबा” को पुण्यतिथि के मौके पर शहर ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व विधायक (बीकानेर एवं भीलवाड़ा), मजदूर नेता, स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री गोकुल प्रसाद पुरोहित की 38 वीं पुण्यतिथि पर आज प्रातः नत्थूसर गेट के बाहर ‘गोकुल सर्किल’ पर स्व. गोकुल प्रसाद पुरोहित स्मारक समिति, बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन गोपाल मेघवाल,पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद,कांग्रेस सेवादल के कमल कल्ला, सुमित कोचर,जिया उर रहमान,अरुण व्यास,पूर्व पार्षद नरेश जोशी,शर्मिला पंचारिया,आशा स्वामी,सुनिता रंगा ने सभा को संबोधित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा में, चंद्रगोपाल पुरोहित,अनिल पुरोहित,नवनीत पुरोहित,मोहन गोपाल पुरोहित,वीरेंद्र किराडू,मनूडसा आचार्य,श्याम नारायण रंगा,मनोज किराडू,भरत पुरोहित,बृजु बोहरा,लाली बोहरा,संजय कुमार हर्ष,जाकिर नागौरी,मोहम्मद रमजान,गिरिराज हर्ष,उमेश सिंह,तारा प्रकाष,विजय आचार्य,मदन जैरी,,आनंद रंगा, बृज गोपाल पुरोहित,संतोष रंगा,विष्णु रंगा,गणेष रंगा,बटुक,राजकुमार आचार्य,जितेन्द बिस्सा आदि गणमान्य लोगों ने अपनी पुष्पांजलि अर्पित की।
अंत में सचिव अजय पुरोहित ने सभी आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया। सभा के अंत स्मारक समिति के सदस्य विजय कुमार व्यास एवं नरेंद्र आचार्य के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।