Skip to main content

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की प्रदेश कार्यकारिणी मीटिंग में समस्याओं पर मंथन

आरएनई, नेटवर्क।

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की प्रदेश स्तरीय बैठक संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा की अध्यक्षता में स्वास्तिक भवन, आदर्श विद्या मंदिर, जयपुर में आयोजित हुई। प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी एवं समस्त जिला अध्यक्ष ,जिला मंत्री, जिला महिला मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे । बैठक में संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विमर्श हुआ।

प्रदेशाध्यक्ष पुष्करणा ने संगठन के वार्षिक सदस्यता का विषय रखते हुए गत वर्ष हुई संगठन की सदस्यता की समीक्षा की और आगामी सदस्यता में संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम ने राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के मोबाइल एप की जानकारी प्रदान की।साथ ही आंतरिक अंकेक्षण और संगठन की सुदृढ़ता के विषय पर चर्चा करते हुए बताया कि आधुनिक तकनीकी युग में संगठन का मोबाइल एप से संगठन अभी शिक्षकों के मोबाइल तक पहुंच कर संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने में कारगर होगा।

घनश्याम ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को लक्ष्य निर्धारित कर हर समय उसके पूर्ण होने की चिंता कर तय समय में पूर्ण करने का प्रयास करना चाहिए उसके लिए सदैव विमर्श होना चाहिए। प्रत्येक उपशाखा से पूर्णकालिक कार्यकर्ता तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने शताब्दी वर्ष में पांच प्रण लेने की बात कही। सामाजिक समरसता अपने स्वयं के परिवार,विद्यालय से प्रारंभ करने पर जोर डाला। पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा हमे कम से कम पांच पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए।

प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी कार्यक्रमों को और अधिक भव्य बनाने का संकल्प लिया।साथ ही श्रद्धेय जयदेव जी पाठक के जन्मशताब्दी वर्ष कार्यक्रम की जानकारी दी और यह कार्यक्रम प्रदेश के प्रत्येक विद्यालय स्तर पर मनाने की योजना पर जोर दिया। आगामी सदस्यता अभियान में संकुल रचना से सदस्यता अभियान को पूर्ण करने की बात की। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों को माननीय मुख्य मंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी के साथ 27 अप्रैल को हुई भेंट वार्ता के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी।

मीडिया प्रभारी देवेन्द्र शर्मा ने बताया, इस अवसर पर शिक्षक संघ राष्ट्रीय के अतिरिक्त महामंत्री रवि आचार्य, प्रदेश संरक्षक प्रहलाद शर्मा , श्री उमरावलाल वर्मा, सभा अध्यक्ष अशोक शर्मा,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संपत सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती डॉ अरुणा शर्मा,विभिन्न जिलों से पधारे जिला अध्यक्ष,जिला मंत्री,प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी एवम् सदस्य उपस्थित रहे। बीकानेर से जिलाध्यक्ष मोहनलाल भादू, जिलामंत्री नरेन्द्र आचार्य, चन्द्रकला आचार्य,प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई सहित विभिन्न जिलों से आए जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री द्वारा संकलित प्रदेश स्तरीय शैक्षिक समस्याओं और कार्यक्रमों पर मंथन हुआ।