
केजरीवाल ने पंजाब के एमएलए दिल्ली बुलाये, कांग्रेस का दावा, आप विधायक संपर्क में
RNE Network
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद पंजाब में सियासी हलचल तेज हो गई है। क्योंकि आप की दिल्ली के अलावा पंजाब में सरकार है, और अब केवल वहीं सरकार बची हुई है। आप, कांग्रेस की पंजाब में गतिविधियां तेज हो गई है। बड़े राजनीतिक उठापठक के संकेत भी मिल रहे हैं।
केजरीवाल भी सक्रिय:
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब में उथल पुथल की आशंका है इसलिए उन्होंने पंजाब के सभी आप विधायकों को दिल्ली बुलाया है। आज वे कपूरथला भवन में सभी विधायकों से मिलेंगे। इस बैठक में पंजाब के सीएम भगवंत मान व सभी मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।
कांग्रेस का दावा:
पंजाब कांग्रेस भी दिल्ली में आप की हार के बाद राज्य में सक्रिय हो गई है। पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया है कि आप के 30 विधायक उनके संपर्क में है। उनके इस दावे के बाद ही पंजाब में राजनीतिक हलचल तेज हुई है।
पंजाब विधानसभा की स्थिति:
पंजाब में 2022 में सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे। यहां बहुमत का आंकड़ा 59 का है। वर्तमान में विधानसभा में दलीय स्थिति इस तरह है:::
- आप — 92
- कांग्रेस — 18
- भाजपा — 02
- शिरोमणि अकाली दल — 03
- बसपा — 01 सीट