Skip to main content

Nokha: भगवान परशुराम जी की मंगल आरती कर प्रसाद वितरण किया

आरएनई, नोखा। 

नोखा उपखंड क्षेत्र में सामाजिक संगठन जन अधिकार सेना के द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम का जन्म महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ में संगठन के पदाधिकारीयो कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया गया।

सर्वप्रथम भगवान परशुराम के छाया चित्र पर पुष्प माला चढाकर पुष्प चढाकर उनकी मंगल आरती की गई। मंगल आरती कर भगवान परशुराम को प्रसाद का भोग लगाकर सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं परशुराम जन्मोत्सव पर अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा ने बताया भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। और उन्होंने यहां असत्य पर सत्य की विजय के लिए अवतार लिया है। ब्राह्मण कुल में भगवान परशुराम ने अवतार लिया है। और भगवान परशुराम का क्रोध इस तरह था। जैसे सृष्टि पर भूचाल आ जाए।

भगवान परशुराम भगवान शिव के परम भक्त थे। प्रतिवर्ष भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर और उल्लास के साथ मनाते हैं। इसी के तहत आज भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर और उल्लास के साथ सामाजिक संगठन के पदाधिकारीयो के द्वारा मनाया गया है।

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा, बीकानेर जिला सचिव मालचंद सारस्वत, कार्यकारिणी सदस्य शिव नाई पण्डित राधेश्याम महाराज, दावा ग्राम अध्यक्ष रणजीत सिंह पुखराज शर्मा, बालचंद सारस्वत, चेतन सारस्वत, पूर्णिमा पाण्डे, गजानंद जस्सू, महेश पारीक,तहसील सचिव पवन भार्गव राजू राठी आदि सभी ने भगवान परशुराम को मंगल आरती कर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया।