Skip to main content

सीटों के बंटवारे पर होगी चर्चा, दो दिन चलेगी बैठक

RNE, NETWORK. 

महाराष्ट विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग के साथ साथ राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। चुनाव आयोग की टीम अपने दौरे के बाद इस माह के अंत तक चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती है।

महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला दो गठबंधनों के मध्य है। महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिव सेना उद्धव व एनसीपी शरद पंवार है। सामने महायुति गठबन्धन है जिसमें भाजपा, शिव सेना शिंदे व एनसीपी अजित पंवार है। इन दो गठबंधनों में ही मुख्य मुकाबला रहना है।

महा विकास अघाड़ी लोकसभा चुनाव परिणामों से उत्साहित हैं जो उसके पक्ष में गये थे। महा विकास अघाड़ी की 30 सितम्बर व 1 अक्टूबर को मुंबई में बैठक हो रही है, जिसमें सीटों के बंटवारे पर बात होगी। इस बैठक को इसी कारण महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।