Skip to main content

NASA : मिशन सफल, सुनीता, बुच सहित चार यात्रियों वाले कैप्सूल ड्रेगन की फ्लोरिडा के समुद्र में सफल लैंडिंग

RNE Network.

आखिरकार लंबी जद्दोजहद के बाद भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद धरती पर सुरक्षित वापस लौटे। उनके साथ ही दो अन्य साथियों ने भी लैंडिंग की। चारों अंतरिक्ष यात्रियों को लाने वाले कैप्सूल ड्रेगन की फ्लोरिडा के समंदर में सफल लैंडिंग करवाई। NASA ने कहा, मिशन सफल रहा और सबकुछ प्लानिंग के मुताबिक हुआ।

फ्लोरिडा के समुद्र में लैंडिंग के बाद रेस्क्यू जहाज ने कैप्सूल को रसक्यू:

Sunita Williams Returns Live: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद आज बुधवार को धरती पर वापस आ गए हैं। सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने धरती पर सफल लैंडिंग कर ली है। पूरी टीम की मेडिकल जांच की जा रही है। नासा ने प्रेसवार्ता करके पूरे मिशन को सफल बताया है। नासा ने कहा कि सबकुछ प्लानिंग के मुताबिक हुआ और सभी अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।स्ट्रेचर पर क्यों लाए, ठीक तो है अंतरिक्ष यात्री :

सुनीता विलियम्स, बुच विलमोर की वापसी के साथ ही उनकी पहली तस्वीरों ने हैरान कर दिया। उन्हें स्ट्रेचर पर लाया गया। ऐसे में सवाल उठा कि क्या ये बीमार हैं या इन्हें कुछ हुआ है। इसका जवाब सामने आए है कि न तो ये बीमार है न कोई दुर्घटना घटी है। एक प्रोटोकॉल के तहत उन्हें स्ट्रेचर पर लाया गया है। लाइव साइंस के हवाले से आई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अंतरिक्ष से लौटने के बाद एस्ट्रोनॉट तुरंत चल नहीं पाते हैं। अंतरिक्ष में शरीर में अस्थायी बदलाव होते हैं। ऐसे में वापसी पर नासा इन बदलावों को लेकर सख्त सुरक्षा प्रक्रियाएं अपनाता है। इसी के तहत स्ट्रेचर का इस्तेमाल होता है। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है के इन एस्ट्रोनॉटस को पूरी तरह अपने पैरों पर चलने-फिरने लायक होने में लगभग 45 दिन यानी डेढ़ महीना लगेगा।

डॉल्फिन ने घेर लिया :

लैंडिंग के साथ एक रोचक घटना भी हुई। घटना यह है कि अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर फ्लोरिडा के समुद्र में लैंडिंग करने वाले ड्रैगन कैप्सूल को अचानक कई विशालकाय डॉल्फिन्स मछलियों ने घेर लिया। सुनीता विलियिम्स, बुच विल्मोर, अलेक्जेंडर गोर्बुनोव और निक हेग ने कैप्सूल के भीतर से बैठे-बैठे देखा कि कई डॉल्फिन्स उनके आसपास मंडरा रही हैं। इस दौरान रेस्क्यू टीम भी उनके करीब मौजूद थी। मगर डॉल्फिन्स बार-बार कैप्सूल के पास पहुंच रही थीं, मानों वह सुनीता विलियम्स समेत सभी अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत करने को बेताब हों।