Skip to main content

मोदी की बैठक बीच में छोड़कर बाहर निकल लिए नीतीश कुमार, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व उप मुख्यमंत्रियों की थी ये बैठक

RNE Network.

एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व उप मुख्यमंत्रियों की आज दिल्ली के अशोका होटल में बैठक चल रही थी। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ले रहे थे। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी शामिल थे।


बैठक में ऑपरेशन सिंदूर के लिए सेना का धन्यवाद होना था। मोदी सरकार 3.0 की वर्षगांठ पर आयोजनों पर चर्चा होनी थी और जाति गणना पर भी बात होनी। यह बैठक दोपहर 2 बजे तक चलनी थी, मगर नीतीश बैठक को काफी पहले बीच में ही छोड़कर बाहर निकल लिये।


बैठक में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को एक प्रजेंटेशन भी देना था मगर उससे पहले ही नीतीश बाहर आ गये। हालांकि जब वे बाहर निकले तो उनके साथ बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े व एक भाजपा एमएलसी भी थे। मगर नीतीश का यूं बीच बैठक से निकल जाना राजनीतिक गलियारे में चर्चा का कारण बना हुआ है।