Skip to main content

घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल हाथरस की यात्रा करने के बाद आज गुजरात के दौरे पर जायेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
राहुल ने संसद में जब भाजपा पर हिन्दू की बात करने और हिंसा करने का आरोप लगाया तो उनके खिलाफ अनेक राज्यों में उनके बयान का विरोध हुआ।

गुजरात मे कांग्रेस कार्यालय पर हमला हुआ और टकराहट में कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए। उन घायल पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने आज राहुल गांधी गुजरात जा रहे हैं।