Skip to main content

REEWA : राजेंद्र बिश्नोई को नोखा का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया

RNE Bikaner-Nokha.

राजस्थान एज्यूकेशन एम्प्लोईज एसोसिएशन (REEWA) में राजेंद्र बिश्नोई को नोखा ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप जोशी ने संघ के संविधान में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह नियुक्ति की है। इसके साथ ही बिश्नोई को कार्यकारिणी का गठन कर सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इस मौके पर संगठन के भीष्म महर्षि ने कहा कि शिक्षा अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपनी एकता का परिचय देकर बिश्नोई पर विश्वास जताया है। बिश्नोई सदैव ही शिक्षाधिकारी/कर्मचारी हित में क्रियाशील रहे है तथा आगे भी कर्मचारियों की वाजिब मांगों/हक हकूक के लिए संघर्षरत रहेंगे। गौरतलब है कि श्री बिश्नोई शिक्षा विभाग में राज्य स्तर पर विभाग द्वारा सम्मानित मंत्रालयिक कार्मिक है तथा वर्तमान में शिक्षा विभाग में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे है।