Skip to main content

शिर्डी में गोमांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया, दर्शन के लिए भी नई व्यवस्था, बूचड़खाने बंद किये

RNE Network

मुंबई के शिर्डी में देश भर से रोज हजारों लोग दर्शन के लिए आते हैं और इस सांई से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। देश भर में सांई बाबा के अनेक भक्त हैं। इन भक्तों की आस्था को देखते हुए शिर्डी के लिए कुछ नए निर्णय लिए गए हैं। साथ ही यहां आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए भी खास प्रबंध किए गए हैं।शिर्डी में साई बाबा देवस्थान अहिल्यानगर में गोमांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अहिल्यानगर के पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल के अनुसार आसपास के बूचड़खाने भी बंद कर दिए गए हैं। दर्शन के लिए भी नई व्यवस्था की गई है। दर्शन के लिए भक्तों को टोकन देने की व्यवस्था आरम्भ की गई है।