Skip to main content

आज खास : शीतला अष्टमी, मूल नक्षत्र पूरे दिन, राहु काल सुबह 11:13 बजे तक, चन्द्रमा धनु राशि पर

आज का पंचांग

दिनांक : 22/03/2025

सम्वत् : 2081

मास : चैत्र – कृष्ण पक्ष

तिथि : अष्टमी 23 मार्च को 05:23 AM तक, तत्पश्चात नवमी

वार : शनिवार

सूर्योदय : 06:42 AM

सूर्यास्त : 06:45 PM

ऋतु : वसंत

अयन : उत्तरायण

व्रत एवं त्योंहार : शीतला अष्टमी

नक्षत्र : मूल नक्षत्र 23 मार्च को 03:23 AM तक, तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र

योग : व्यतीपात योग 06:36 PM तक, तत्पश्चात वरीयान योग

करण : बालव 04:59 PM तक, तत्पश्चात कौलव 23 मार्च को 05:23 AM तक, तत्पश्चात तैतिल

चन्द्रमा : धनु राशि पर संचार करेगा

सूर्य : मीन राशि में

राहु काल : 09:42 AM से 11:13 AM तक

दिन का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
काल 06:42 AM 08:12 AM
शुभ 08:12 AM 09:42 AM
रोग 09:42 AM 11:13 AM
उद्वेग 11:13 AM 12:43 PM
चर 12:43 PM 02:13 PM
लाभ 02:13 PM 03:44 PM
अमृत 03:44 PM 05:14 PM
काल 05:14 PM 06:44 PM

 

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
लाभ 06:45 PM 08:14 PM
उद्वेग 08:14 PM 09:44 PM
शुभ 09:44 PM 11:13 PM
अमृत 11:13 PM 12:43 AM
चर 12:43 AM* 02:12 AM*
रोग 02:12 AM* 03:42 AM*
काल 03:42 AM* 05:11 AM*
लाभ 05:11 AM* 06:41 AM*
* अगला दिन

राशिफल

मेष राशि : आज आप लम्बित परियोजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपसे दुर्व्यवहार कर सकते हैं। आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। व्यय की तुलना में आपकी आय अधिक रहेगी। बच्चों को लेकर आपकी चिन्ता दूर होगी।

वृषभ राशि : कार्यक्षेत्र में काम का अधिक दबाव हो सकता है। सभी कार्य मन लगाकर करेंगे तो सफलता मिलेगी। बड़े भाई-बहनों के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। व्यवसाय में गुस्से के कारण नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि : किसी विदेशी संस्था से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। साझेदारी वाले व्यापार में भी बड़ा धन लाभ हो सकता है। घर का वातावरण काफी सकारात्मक रहेगा। राजनैतिक सम्बन्धों का उत्तम लाभ उठा पायेंगे।
कर्क राशि : आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी बातों को दूसरों के ऊपर न थोपें। ट्रेडिंग और निर्माण कार्यों से जुड़े कारोबार में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अपरिचित लोगों से ज्यादा मेल-मिलाप न करें। खोयी हुयी वस्तु आपको वापस मिल सकती है।

सिंह राशि : आज कोई पुराना विवाद दूर हो सकता है। परिजनों से अपने मन की बातें शेयर कर तरोताजा महसूस करेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। प्रेमी जन से विवाह को लेकर सम्भावना बन रही है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये।

कन्या राशि : करियर में कुछ अस्थिरता रहेगी। कटु भाषा बोलने के कारण कुछ लोग आपसे नाराज रहेंगे। लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना करेंगे। आलस्य के कारण आपके काम बाधित हो सकते हैं। विधिक मामलों में गलतियाँ न करें।

तुला राशि : सरकारी काम अल्प प्रयासों से पूर्ण हो जायेंगे। अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग कर पायेंगे। जॉब में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को जॉब के प्रपोजल मिल सकते हैं। बच्चे शिक्षा और खेलकूद दोनों में ही सन्तुलन बनाकर रखें।
वृश्चिक राशि : आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आयात-निर्यात सम्बन्धी कारोबार में लाभ हो सकता है। आपके जनसम्पर्क का दायरा विस्तृत होगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। किसी से उलझने के बजाय शान्तिपूर्वक मामलों को हल करें। परिजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे।
धनु राशि : आप समय का सार्थक प्रयोग अपने लाभ के लिये कर पायेंगे। आज आप अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह लेकर नया काम शुरू करें। कार्यक्षेत्र में आपकी पदोन्नति को लेकर चर्चा चल सकती है। घर में प्रियजनों का आगमन हो सकता है। टीमवर्क के कारण सभी कार्य ठीक से पूर्ण हो जायेंगे।

मकर राशि : किसी नकारात्मक विचार के कारण आपका मन खराब हो सकता है। आज कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में बितायें। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने में परेशानी होगी। बजट को ध्यान में रखते हुये ही धन निवेश करें। दोपहर में सिर में दर्द और भारीपन की समस्या हो सकती है।

कुम्भ राशि : नया कारोबार शुरू करना चाह रहे हैं तो उसकी योजना आज बना सकते हैं। आपकी सफलता के पीछे एकाग्रता और समर्पण का बड़ा हाथ रहेगा। दोस्तों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आपको आशावादी बने रहना चाहिये। घर के इन्टीरियर में कुछ सुधार कर सकते हैं। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि : परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। उत्तम कार्यशैली के कारण आपको सफलता मिलेगी। धन से जुड़े मामलों के लिये दिन अच्छा है। अविवाहित लड़कियों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें।