Skip to main content

आज खास : चतुर्थी तिथि 04:53 PM तक, राहू काल सुबह 07:28 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 27/05/2024

सम्वत् : 2081

मास : ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष

तिथि : चतुर्थी तिथि 04:53 PM तक उपरांत पंचमी

वार : सोमवार

सूर्योदय : 05:46 AM

सूर्यास्त :  07:21 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:06 बजे से दोपहर 01:01 बजे तक रहेगा

नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा 10:13 AM तक उपरांत उत्तराषाढ़ा

योग : शुभ 06:36 AM तक, उसके बाद शुक्ल 04:27 AM तक, उसके बाद ब्रह्म योग

करण : बालव 04:54 PM तक, बाद कौलव 04:11 AM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा : 04:05 PM तक चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य वृषभ राशि पर है

राहू काल : आज सुबह 07:28 बजे से सुबह 09:09 बजे तक रहेगा

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
  अमृत  05:46 AM  07:28 AM
   काल  07:28 AM  09:09 AM
    शुभ  09:09 AM  10:51 AM
    रोग   10:51 AM  12:33 PM
   उद्वेग   12:33 PM  02:15 PM
    चर     02:15 PM  03:57 PM
   लाभ   03:57 PM  05:39 PM
  अमृत   05:39 PM  07:21 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
   चर  07:21 PM  08:39 PM
   रोग   08:39 PM  09:57 PM
  काल  09:57 PM  11:15 PM
  लाभ  11:15 PM  12:33 AM*
  उद्वेग   12:33 AM*  01:51 AM*
  शुभ 01:51 AM*  03:09 AM*
 अमृत   03:09 AM*  04:27 AM*
   चर   04:27 AM*  05:45 AM*

         * अगला दिन

मेष राशि : आज आपके लिये दिन शुभ रहेगा। आप अपनी योग्यता का प्रदर्शन कर पायेंगे। प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। आप भविष्य को लेकर काफी आशान्वित रहेंगे। बुद्धिजीवी लोगों से आपका सम्पर्क बढ़ेगा। शाम के समय आपको धन लाभ भी हो सकता है।

वृषभ राशि : आज दिन की शुरुआत ज्यादा ठीक नहीं रहेगी, किन्तु आप समस्याओं का समाधान ढूँढने में सफल होंगे। क्रोध में आकर किसी से बात न करें। सेहत को लेकर सजग रहें। शाम के समय आप कई समस्याओं को सुलझाने में सफल होंगे। आपको बहुत से अनुत्तरित प्रश्नों का उत्तर मिल जायेगा।

मिथुन राशि : दिन की शुरुआत आपके लिये शुभ रहेगी। यात्रा का विचार बना सकते हैं। कारोबार में मित्रों का सहयोग मिलेगा। विवाह सम्बन्धी विषयों को लेकर घर में चर्चा हो सकती है। आँखों में जलन और दर्द की शिकायत होने की आशंका है। बिजली के यन्त्रों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

कर्क राशि : कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ हो सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारी आपके ऊपर प्रसन्न रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। आपसे पड़ोसी भी आपकी प्रशन्सा करेंगे और आपसे वार्तालाप करना चाहेंगे।

सिंह राशि : दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। काम का दबाव आपके ऊपर देखने को मिल सकता है। यदि आप व्यवसायी हैं तो आज आप अपने उत्पाद की बहुत अच्छी ब्रान्डिंग कर सकते हैं। अनावश्यक कार्यों में आपको व्यस्त नहीं होना चाहिये। मनोरञ्जन के कार्यों में आप काफी रुचि ले सकते हैं। प्रेमी जन आपका काफी सम्मान करेगा।

कन्या राशि : आज आप कुछ पुराने मामलों को लेकर तनाव में आ सकते हैं। प्रेम विवाह को लेकर परिवार की सहमति मिल सकती है। पेट में दर्द और जलन की शिकायत हो सकती है। घर का समस्याओं को बाहर के लोगों से व्यक्त न करें। माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
तुला राशि : दिन की शुरुआत आपके लिये अच्छी रहेगी। आज कुछ गुप्त बातों को जानने में लगे रहेंगे। आप नयी जॉब के लिये प्रयास कर रहे हैं तो उसमें अचानक ही सफलता मिल सकती है। आप अपनी अभियोग्यता को बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्ध रहेंगे। शाम के समय में आप किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिल भी सकते हैं।
वृश्चिक राशि : कारोबार में सहयोगियों के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। अपने गुस्से पर नियन्त्रण रखें। घर का माहौल भी तनावपूर्ण हो सकता है। हालाँकि आप अपनी गलती सुधार भी लेंगे और स्थितियाँ अपने पक्ष में भी कर सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा।
धनु राशि : दिन की शुरुआत आपके लिये शुभ रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में वर्चस्व बढ़ेगा। विरोधी आपके सामने कमजोर दिखेंगे। आप अपनी संकल्प शक्ति के बूते कई लोगों के अपने अनुकूल काम भी करवा सकते हैं। शाम को मौसम के कारण कुछ थकान और बुखार का अनुभव कर सकते हैं।

मकर राशि : आज कोई नया काम शुरू न करें। बिना मन के किये गये कार्य गड़बड़ हो सकते हैं। पेट में गैस की शिकायत हो सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शाम के समय बीमार लोग स्वस्थ महसूस कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सामन्जस्य अच्छा रहेगा।

कुम्भ राशि : आज सम्पत्ति से जुड़े मामलों को लेकर कुछ परेशानियाँ हो सकती है। यदि किसी मीटिंग आदि का आयोजन कर रहे हैं तो उसे दिन के दूसरे प्रहर से पहले कर लें। ऐसे विषयों पर चर्चा न करें जिन पर झगड़ा होने की सम्भावना हो। माता की सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है। किसी मित्र से शुभ सूचना मिल सकती है।

मीन राशि : कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार मजबूत होंगे। उच्च पदस्थ लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। यदि आप निवेशक हैं तो आज आपको उत्तम धन लाभ हो सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों की शिकायतों का निवारण कर सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।