Skip to main content

2 अक्टूबर से खुल जायेगा म्यूजियम, सरकार ने घोषणा की

RNE NETWOK
गांधी वाटिका म्यूजियम को आम जनता के लिए खोलने हेतु 28 सितम्बर को दिया जाने वाला धरना सरकार के निर्णय के बाद स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी पूर्व सीएम गहलोत ने खुद एक्स पर एक ट्वीट के जरिये दी है।


गहलोत ने 3 दिन पहले ही ट्वीट कर 28 को म्यूजियम के गेट नम्बर 5 के सामने सुबह 11 बजे से 4 बजे तक धरना देने की घोषणा की थी। गहलोत ने लिखा कि इस म्यूजियम को बने लगभग एक साल हो गया मगर सरकार जनता के लिए नहीं खोल रही, इस कारण धरना दिया जायेगा।


गहलोत की इस घोषणा के बाद अफरातफरी मच गई और प्रशासन हरकत में आ गया। कल राज्य सरकार ने गांधी वाटिका म्यूजियम को 2 अक्टूबर से खोलने की घोषणा कर दी। इस कारण गहलोत ने धरना स्थगित कर दिया।

गहलोत ने ट्वीट में लिखा है कि इस धरने को अभूतपूर्व जन समर्थन मिल रहा था, जिसके दबाव के कारण सरकार को निर्णय करना पड़ा। गहलोत ने इसे जनभावना की जीत बताया।


सरकार का बयान
गांधी वाटिका का संचालन 2 अक्टूबर से पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग करेगा। इसके संचालन के लिए पुरातत्व एवं संग्रहालय और पर्यटन विभाग के विशेषज्ञों की एक समिति गठित की जायेगी। ये समिति वाटिका संचालन के साथ गाँधीजी के मूल्यों के प्रचार प्रसार का सुझाव देगी।