Skip to main content

ग्रामीण विकास, साहित्य व सामाजिक सेवा में योगदान के लिए सुधा मूर्ति को मिलेगा तिलक पुरस्कार

RNE, National Bureau

साहित्यकार सुधा मूर्ति को तिलक पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इस आशय की घोषणा ट्रस्ट की तरफ से कल की गई है।
राज्यसभा की वे सांसद भी है। सांसद, सामाजिक कार्यकर्ता, व लेखिका सुधा मूर्ति को इस वर्ष का लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जायेगा। यह घोषणा लोकमान्य तिलक स्मारक ट्रस्ट ने की है। सुधा मूर्ति को यह पुरस्कार ग्रामीण विकास, साहित्य व सामाजिक सेवा के लिए मिलेगा।