Skip to main content

आज खास : त्रयोदशी प्रातः 07:17 बजे तक, पूर्वफाल्गुनी पूर्ण रात्रि, राहू काल सुबह 09:41 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 23/03/2024

सम्वत् : 2080

मास : फाल्गुन कृष्ण

तिथि : त्रयोदशी प्रातः 07:17 बजे तक तत्पश्चात चतुर्दशी

वार : शनिवार 

सूर्योदय : प्रातः 6:38 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:49 बजे

ऋतू : बसंत

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : पूर्वफाल्गुनी पूर्ण रात्रि तक

दिनमान : 12/10/18 घंटे

योग : शूल रात्रि 07:35 बजे तक, तत्पश्चात गंड

करण : तैतिल प्रातः 07:17 बजे तक, तत्पश्चात गर रात्रि 08:36 बजे तक, तत्पश्चात वणिज

चन्द्रमा : आज सिंह राशि में रहेगा

सूर्य : मीन राशि में रहेगा

राहू काल : आज सुबह 09:41 बजे से सुबह 11:12 बजे तक रहेगा

आज के त्यौहार एवं व्रत : प्रदोष व्रत

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:19 बजे से दोपहर 01:08 बजे तक

दिशा शूल : पूर्व दिशा में 

शिववास : नंदी पर प्रातः 07:07 बजे तक तत्पश्चात भोजन में

दिन का चौघड़िया :
 मुहूर्त                 समय
प्रारंभ समाप्त
काल  06:43 AM 08:11 AM
शुभ 08:11 AM  09:41 AM
रोग   09:41 AM  11:12 AM
उद्वेग 11:12 AM 12:43 PM
चर 12:43 PM 02:13 PM
लाभ 02:13 PM  03:44 PM
अमृत  03:44 PM  05:15 PM
काल  05:15 PM  06:45 PM

रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
लाभ  06:45 PM  08:14 PM
उद्वेग  08:14 PM  09:44 PM
शुभ  09:44 PM  11:13 PM
अमृत  11:13 PM  12:42 AM
चर  12:42 AM 02:11 AM
रोग  02:11 AM 03:41 AM
काल  03:41 AM 05:10 AM
लाभ    05:10 AM 06:39 AM

* अगला दिन

मेष राशि : कार्यक्षेत्र के सहकर्मी आपसे काफी खुश रहेंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। धन के लेन-देन को लेकर थोड़ा विवाद हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर धैर्य और संयम का परिचय देंगे। नया काम शुरू करने के लिये दिन शुभ है।

वृषभ राशि : विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बॉस से परेशानी हो सकती है। घर की आन्तरिक सज्जा में सुधार करने की योजना बनायेंगे। साझेदारी के व्यवसाय में आपसी समझदारी की आवश्यकता है। अत्यधिक विचारों के कारण थोड़े भ्रमित हो सकते हैं।

मिथुन राशि : आज आप परोपकार को काफी महत्व देंगे। नये व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी के प्रेम भरे व्यवहार से आह्लादित रहेंगे। अनावश्यक कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें।

कर्क राशि :  कोई नजदीकी व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। इसीलिये आज आपको सावधान रहना चाहिये। अपना काम निकलवाने के लिये आप स्वार्थी भी हो सकते हैं। दोस्तों के साथ आपकी समस्याओं को साझा करेंगे। लोन से जुड़ा हुआ काम अटक सकता है। कार्यक्षेत्र में महिला मित्रों से झगड़ा होने की आशंका है।

सिंह राशि : आपको सामाजिक कार्यों से काफी यश प्राप्त होगा। बैंकिंग से जुड़े अटके काम आसानी से बन जायेंगे। बच्चे आपका नाम रोशन करेंगे। बॉस आपके प्रदर्शन से बहुत खुश होगा और आपको शाबाशी दे सकते हैं। सेहत में सुधार होगा। सरकारी कारणों से रुके हुये कार्यों में गति आयेगी।

कन्या राशि : अपनी दिनचर्या व्यवस्थित व अनुशासित रखें। भोजन की शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। अपने उत्तरदायित्व के प्रति निष्ठावान रहें। अनावश्यक कारणों से आपको घर से बाहर जाना पड़ सकता है। अधिकारियों से बहसबाजी न करें। महँगी वस्तुओं की खरीदारी से आपके बजट पर असर पड़ने की सम्भावना है।

तुला राशि : धार्मिक रुझान के कारण घर के लोग आपसे खुश रहेंगे। व्यवसाय में ग्राहक आपसे काफी खुश रहेंगे। आपको उत्तम कार्यों के लिये पुरस्कार भी दिया जा सकता है। अपनी कमियों पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करें। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक : जीवनसाथी आपसे गिफ्ट की अपेक्षा रख सकते हैं। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। सभी कार्यों को सावधानी पूर्वक करने का प्रयास करें। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय को लेकर थोड़े संशय में रहेंगे। जल्दबाजी के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। भविष्य को लेकर योजना बनाने के लिये समय उत्तम है।

धनु : आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। सन्तान पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। बुद्धि और विवेक से निर्णय लेंगे। आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती भरा समय बितायेंगे।

मकर राशि : आपको किसी पर भी पूर्ण भरोसा नहीं करना चाहिये। कानूनी पचड़ों में फँस सकते हैं। सन्तान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। विवाहेतर सम्बन्धों से बचने का प्रयास करें। दूसरों की बातों में न आयें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

कुम्भ राशि : आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में शानदार वृद्धि से आपका मनोबल बढ़ेगा। परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। साँयकाल पुराने मित्रों के साथ ग्रुप चर्चा कर सकते हैं। साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपकी वैचारिक शैली में भी नयापन आयेगा। रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि : ऑफिस के कार्यों में अपनी दक्षता का परिचय देंगे। पिछले कई समय से व्यावसायिक अस्थिरता के बीच उम्मीद की नयी किरण जागेगी। आपसी सम्बन्धों को खट्टा न होने दें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दूसरों की समस्याओं में स्वयं को न उलझायें। पैरों में थकावट जैसी अनुभूति हो सकती है।