Skip to main content

आज खास : तृतीया शाम 05:44 बजे तक, पूर्वभाद्रपदा दोपहर 02:56 बजे तक, राहू काल प्रातः 08:43 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 12/02/2024

सम्वत् : 2080

मास : माघ शुक्ल पक्ष 

तिथि : तृतीया शाम 05:44 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी

वार : सोमवार

सूर्योदय : प्रातः 7:21 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:20 बजे

ऋतू : शिशिर

अयन : उत्तरायण

दिनमान : 11/05/07 घंटे

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:29 से दोपहर 01:13 बजे तक रहेगा

नक्षत्र : पूर्वाभाद्रपद दोपहर 02:56 बजे तक, तत्पश्चात उत्तराभाद्रपद

योग : सिद्ध रात्रि 02:37 बजे तक, तत्पश्चात साध्य

करण : तैतिल प्रातः 07.24 बजे तक तत्पश्चात गर शाम 05.44 बजे तक, तत्पश्चात वणिज रात्रि 04:09 बजे तक

चन्द्रमा : आज कुंभ राशि में सुबह 09:35 तक तत्पश्चात मीन राशि में आएगा

सूर्य : मकर राशि में रहेगा

राहू काल : आज प्रातः 08:42 बजे से सुबह 10:05 बजे तक रहेगा

दिशा शूल : पूर्व दिशा में

शिववास : सभा में शाम 05:44 बजे तक तत्पश्चात क्रीड़ा में 

दिन का चौघड़िया :

मुहूर्त                 समय
प्रारंभ समाप्त
अमृत 07:21 AM 08:43 AM
काल  08:43 AM 10:06 AM
शुभ 10:06 AM 11:28 AM
रोग 11:28 AM 12:50 PM
 उद्वेग 12:50 PM 02:13 PM
चर  02:13 PM 03:35 PM
    लाभ 03:35 PM 04:58 PM
अमृत 04:58 PM 06:20 PM

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
चर   06:20 PM  07:58 PM
रोग   07:58 PM  09:35 PM
काल  09:35 PM  11:13  PM
लाभ  11:13 PM  12:50 AM
उद्वेग   12:50 AM 02:27 AM
शुभ  02:27 AM 04:05 AM
  अमृत  04:05 AM 05:42 AM
  चर     05:42 AM 07:20 AM

* अगला दिन

मेष राशि : नौकरी पेशा लोग अपनी जॉब को लेकर थोड़े तनाव में रहेंगे। बॉस आपसे किसी कारण नाराज हो सकते हैं। आपसे अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। बेवजह के मामलों में आपको फँसने से बचना चाहिये। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि : नयी जॉब की शुरुआत हो सकती है। नयी सम्पत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन बहुत सुखमय रहेगा। लवमेट्स प्रेम विवाह की योजना बना सकते हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।

मिथुन राशि : कार्यक्षेत्र में आप बड़ा प्रयोग करना चाहते हैं। लेकिन उसे करने में आपको कठिनाई महसूस होगी। पड़ोसियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। अधिकारी वर्ग आपकी बातों को काफी गम्भीरता से लेंगे। आप अपने काम को लेकर दूसरों पर निर्भर रहेंगे।

कर्क राशि : किसी जरूरी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। बच्चे अपने घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। आपको कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। व्यवसाय में ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिये।

सिंह राशि : आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। सहकर्मियों के साथ झगड़ा हो सकता है। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। पुरानी बातें दोबारा सामने उभर के आ सकती हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपकी छोटी-छोटी गलतियों को लोग बड़ा करके दिखायेंगे।

कन्या राशि : आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। आपको व्यवसाय में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। आज सुबह से आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने मन की इच्छाओं को शेयर करना हितकर होगा।

तुला राशि : कारोबार वृद्धि के लिये लोन ले सकते हैं। दूसरों की मदद करने से आत्मिक सन्तोष की अनुभूति होगी। परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। रुके हुये काम को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारियाँ प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक : आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। किसी नयी विधा का प्रयोग आप सीख सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहने वाले हैं। बुद्धिमान लोगों की संगत प्राप्त होगी। किन्तु दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से आपको बचना चाहिये।

धनु राशि : सभी कार्य शान्तिपूर्ण तरीके से होंगे। कहीं दूर की यात्रा का विचार बनायेंगे। टूटे रिश्तों को आज जोड़ सकते हैं। मनोरञ्जन के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। पति-पत्नी आपसी प्रेम और सामन्जस्य बनाकर रखें। खानपान में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं।

मकर राशि :  पारिवारिक जीवन बेहद सुखद रहेगा। घर के बड़े आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। घर की साज-सजावट पर ध्यान देंगे। जीवनसाथी के साथ दर्शनीय स्थल का आनन्द ले सकते हैं। व्यापार के नये अवसर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। विवाह योग्य जातकों का आज विवाह तय हो सकता है।

कुम्भ राशि : आज आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। जो भी काम करें पहले उसकी योजना बना लें। अनुचित खानपान के कारण पाचन खराब होने की आशंका है। शरीर में थकावट और कमजोरी महसूस हो सकती है। नींद पर्याप्त मात्रा में लें, जिससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। युवा वर्ग गलत वृत्तियों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

मीन राशि : प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। कामकाजी महिलाओं के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। आज व्यवसाय में तेजी रहेगी। पहले हुये नुकसान की आज भरपायी हो सकती है। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा ज़ोर पकड़ेगी।