Skip to main content

जुलाई से सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों को फिर डीए में बढ़ोतरी की सौगात मिल सकती है

** कर्मचारियों को महंगाई में राहत
** राज्य कर्मचारियों को भी आस

RNE, Network

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सरकार उनके महंगाई भत्ते में 4 फीसदी वृद्धि कर रही है। ये निर्णय लगभग तय हो चुका है।
श्रम ब्यूरो द्वारा जून 2024 के लिए जारी अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू 1.5 अंक बढ़कर 141.5 पर संकलित हुआ है। फेस्टिवल सीजन में कर्मचारियों के लिए सितम्बर के दौरान डीए/ डीआर मिलने की घोषणा हो सकती है। पहली जुलाई से ये बढ़ोतरी होगी।

केंद्र सरकार में एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों व पेंशनरों को पहली जनवरी से देय महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी मिली थी। उससे डीए की मौजूदा दर 46 से 50 प्रतिशत पहुंच गई। अब पहली जुलाई से केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों को फिर डीए की सौगात मिल सकती है।

राज्य कर्मचारियों को भी आस

केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता मिलने की सुगबुगाहट से राज्य कर्मचारियों में भी इस लाभ की आस बढ़ गई है। आमतौर पर केंद्र की घोषणा के साथ ही राज्य भी डीए देने की घोषणा कर देता है।