
जन्मदिन पर कराया वसुंधरा राजे का ‘ शत्रु विनाशक यज्ञ ‘ चर्चा में, जन्मदिन पर राजे ने तनोट में इस नाम का यज्ञ कल कराया था
RNE Network
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्य की दो बार मुख्यमंत्री रही वसुंधरा राजे का कल जन्मदिन था। इस दिन राजे जैसलमेर के तनोट माता मंदिर में थी और वहां उन्होंने विशेष पूजा कराई। यज्ञ भी कराया। राजे अपने हर जन्मदिन पर खास जगह धार्मिक अनुष्ठान कराती है, इस बार उन्होंने तनोट को चुना था।भारत – पाक सीमा पर तैनात सैनिकों के बीच उन्होंने अपना जन्मदिन कल मनाया। उन्होंने तनोटराय माता की पूजा की और सैनिकों की रक्षा व देश की सुरक्षा के लिए शत्रु विनाशक यज्ञ कराया। राजे का यह यज्ञ अपने नाम की वजह से सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।