Skip to main content

मौसम : आंधी और हवाओं ने पारा गिराया, खुले आकाश से हुआ रविवार का स्वागत

RNE, BIKANER .

परसों रात व कल दिन की तेज हवाओं तथा कई बार आई आंधी ने बीकानेर का पारा गिरा दिया। पारे में 4 डिग्री तक की गिरावट आ गई। कल रात उमस ने जरूर गर्मी का अहसास कराया। मगर देर रात ठंडी हवा चलने लगी जो भोर में थम गई। इसी कारण मॉर्निंग वॉक करने वालों को उमस का अहसास हुआ।


कल दिन का अधिकतम तापमान लुढ़क के 36.8 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान भी घटकर 22.8 पर पहुंच गया। ह्यूमेडिटी सिर्फ 19 प्रतिशत थी। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। गर्मी में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी।