Skip to main content

राष्ट्रपति मुर्मू शाम को सरयू आरती में भी होंगी शामिल

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अयोध्या धाम जाकर रामलला के दर्शन करने का कार्यक्रम तय हो गया है। राष्ट्रपति मुर्मू 1 मई को अयोध्या जायेंगी और रामलला के दर्शन करेगी। वे हनुमान गढ़ी में पूजा भी करेंगी। महामहिम राष्ट्रपति शाम को सरयू आरती में भी शामिल होंगी। रामलला की प्रतिष्ठा के बाद यह महामहिम राष्ट्रपति का अयोध्या धाम का पहला दौरा है।