Skip to main content

लूणकरणसर थाना क्षेत्र की घटना

आरएनई,बीकानेर।

लूणकरणसर थाना क्षेत्र में एक युवक की खेत में बनी कुंडी में डूबने से मौत हो गई। घटना चक 290 आरडी की है। जानकारी के अनुसार मृतक भगवाना राम पुत्र लालचंद मेघवाल उम्र 21 चक 290 आर डी सहनीवाला का रहने वाला था। वह सुरेंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह राजपूत 290 आर डी सहनीवाला के खेत मे काश्तकार था।आस-पड़ोस के खेत वाले वहां पर इकट्ठे हो गए। पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस हेड कांस्टेबल घिसु सिंह पुलिस ग के साथ पहुंचे। सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश पूनियां,नरेश पूनियां,विनोद थोरी,विजय सिंह,साहब राम सांसी आदि व स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को डिग्गी से बाहर निकाला। लूणकरणसर हॉस्पिटल में ले जाकर शव पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।