
कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने की सीएम भजनलाल से मुलाकात, प्रदेश के विकास व अन्य विकास योजनाओं पर हुई बात
RNE Network
केंद्रीय कानून मंत्री व बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने कल राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जयपुर में शिष्टाचार मुलाकात की। मेघवाल ने इस मुलाकात में प्रदेश के विकास व सुशासन पर चर्चा की। बीकानेर की विकास योजनाओं पर भी कानून मंत्री व मुख्यमंत्री की बात हुई।कानून मंत्री मेघवाल ने सीएम से देश व प्रदेश के समसामयिक विषयों पर भी चर्चा की। इससे पहले कानून मंत्री अलवर गये। वहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता के देहांत पर शोक प्रकट किया। वे भूपेंद्र यादव के निवास पर शोक प्रकट करने गये। उसके बाद वे जयपुर आये थे।