
ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर का पद छोड़ा, विवाद रही वजह, ममता बोली, साध्वी हूं और साध्वी ही रहूंगी
RNE Network
किन्नर अखाड़े में विवाद के बीच ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद छोड़ दिया है। इस बात की घोषणा उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके दी है।
ममता ने कहा है, आज किन्नर अखाड़े में मुझको लेकर विवाद है। इसके चलते इस्तीफा दे रही हूं। मैं 25 साल से साध्वी हूं और आगे भी साध्वी भी रहूंगी। ममता को महामंडलेश्वर बनाये जाने पर योग गुरु बाबा रामदेव, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरनन्द ने विरोध जताया था।
ममता पर 10 करोड़ देकर पदवी लेने के आरोप लग रहे थे। हालांकि अब ममता ने दावा किया है कि उनसे 2 लाख रुपये मांगे गए थे, जो महामंडलेश्वर जय अम्बा गिरी ने अपने हाथों से अखाड़े की आचार्य पंडित लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को दिए थे।