मीडिया को संबोधित करते समय कुमारस्वामी की नाक से बहा खून
Jul 29, 2024, 11:47 IST
RNE, National Bureau केंद्रीय मंत्री व जेडीएस के नेता एच डी कुमारस्वामी की नाक से कल अचानक खून बहने लगा तो उन्हें बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुमारस्वामी रविवार को बेंगलुरु में भाजपा - जेडीएस नेताओं की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
अचानक उनकी नाक से खून गिरने लगा। जिसके बाद आनन फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुमारस्वामी को कपड़े के टुकड़े से अपनी नाक बंद करने की कोशिश करते देखा गया। इस दौरान उनकी शर्ट भी खून से भीग गई थी। इसकी वजह का पता नहीं चल सका है। उनका अस्पताल में ईलाज चल रहा है।




