
Loot in Bikaner : 1.5 करोड़ लूट के दोनों मुख्य आरोपी चांदसिंह, अंशुलसिंह महाराष्ट्र के पालघर में पकड़े गये
RNE Bikaner.
राजस्थान के बीकानेर में डेढ़ करोड़ की लूट के चर्चित मामले में फरार दो मुख्य आरोपियों को बीकानेर पुलिस महाराष्ट्र के पालघर से दबोच लाई है। मुख्य आरोपी चांदरतन सिंह उर्फ चांदसिंह राजपूत उम्र 28 साल निवासी घण्टेल चूरू हाल करणी नगर आर.ए.सी.क्वाटर और अंशुल सिंह राठौड़ उर्फ मोंटी राजपूत उम्र 28 साल निवासी घण्टेल चूरू को पालगढ़ महाराष्ट्र से हिरासत में लिया गया।
ये दोनों वहां लंबे समय से छिपे हुए थे। पुलिस ने साइबर टीम के सहयोग से इनकी लोकेशन को ट्रेक किया और गिरफ्तार कर लिया। स मामले में दो आरोपी पहले से गिरफ्तार हो चुके हैं और कुछ राशि भी बरामद हुई। शेष राशि अब बरामद होने की उम्मीद की जा रही है।
मामला यह है :
दो अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ निवासी संपत शर्मा ने बीछवाल पुलिस को बताया था कि चार युवकों ने मिलकर रोडवेज बस स्टेंड से पहले इंद्रा कॉलोनी के मुख्य द्वार पर उनके साथ लूट की है। करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लूट हुई। पुलिस ने तब नाकेबंदी की लेकिन मुख्य आरोपी फरार हो गए। बीछवाल पुलिस ने दो युवकों संदीप सिंह और शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों के कब्जे से पुलिस को 59 लाख रुपए बरामद हो गए थे लेकिन शेष राशि बरामद नहीं हुई।
यह भी पढ़े :