Skip to main content

हरियाणा, झारखंड में दिखाएंगे अपना दमखम

RNE NETWORK
राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज से हरियाणा व झारखंड के चुनावी दौरे पर जायेंगे। वे 3 दिन हरियाणा व झारखंड में रहेंगे। उनके दौरे की शुरुआत हरियाणा से होगी।


सीएम भजनलाल गुरुवार व शुक्रवार को हरियाणा में रहेंगे जहां 5 अक्टूबर को मतदान होना है। वे इन दोनों दिनों में तीन – तीन विधानसभाओं में चुनावी सभा करेंगे। सीएम 28 सितम्बर को झारखंड जायेंगे, जहां शीघ्र ही चुनाव की तारीखों की घोषणा होनी है। सीएम वहां देवधर में परिवर्तन यात्रा जनसभा को संबोधित करेंगे।