अजमेर की प्रसिद्ध ' फॉयसागर ' झील का नाम अब ' वरुण सागर ', विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने की नाम बदलने की घोषणा
Feb 13, 2025, 10:35 IST
RNE Network शहर, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि के नाम बदलने का जो सिलसिला पिछले कुछ सालों से देश के अलग अलग राज्यों में शुरू हुआ है, वो बदस्तूर जारी है। अब राजस्थान में भी नाम बदलने का काम आरम्भ हुआ है।
अंग्रेजी हुकूमत के दौरान 132 साल पहले अजमेर में निर्मित ' फॉयसागर झील ' का नाम अब बदल गया है। यह पुरानी झील अब ' वरुण सागर ' के नाम से पहचानी जाएगी। नगर निगम अजमेर ने इस झील का नया नाम तय किया है। निगम के इस नाम परिवर्तन की घोषणा विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की।




Sat,26 Jul 2025
एनएसयूआई ने घोषित किया बीकानेर ग्रामीण जिलाध्यक्ष
Sat,26 Jul 2025