Skip to main content

अली गनी को पद्मश्री मिलना पूरे बीकानेर के लिए गौरव का विषय – महापौर सुशीला कंवर

आरएनई,बीकानेर।   

बीकानेर तेजरासर के सुरीले भाइयों की जोड़ी मोहम्मद अली और मोहम्मद गनी को पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा के बाद 9 मई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के सर्वोच्च पुरुस्कारों में से एक पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया ।

पद्मश्री सम्मान के बाद बीकानेर आगमन पर पूरे शहर ने संगीत की इन विलक्षण प्रतिभाओं का सम्मान किया। इसी क्रम में बीकानेर महापौर निवास पर वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित तथा महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

बड़ी संख्या में पधारे शहर के प्रबुद्धजन, पार्षद तथा गणमान्य जनों ने पूरे जोश से पद्मश्री अली गनी का स्वागत किया। अली गनी में पद्मश्री पुरस्कार पर बीकानेर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम जी मेघवाल और गुमान सिंह राजपुरोहित का आभार जताया।

मोहम्मद बंधुओं ने कहा की हमें पद्मश्री पुरस्कार मिलने में गुमान सिंह का बहुत बड़ा योगदान है, उन्होंने ही केंद्रीय मंत्री तक हमारी बात पहुंचाई और केंद्रीय मंत्री जी के अथक प्रयासों से हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह पल इसलिए भी विशेष है की हमें पद्मश्री पुरस्कार की अनुशंसा महापौर सुशीला कंवर ने ही लिख कर दी। इन सभी के संयुक्त प्रयासों से आज यह संभव हुआ।

महापौर सुशीला कंवर ने कहा की अली गनी को पद्मश्री मिलना पूरे बीकानेर के लिए गौरव का विषय है साथ ही यह दिन और भी ज्यादा विशेष हो जाता है क्योंकि 9 मई को बीकानेर का स्थापना दिवस था और 9 मई को ही मोहम्मद बंधुओं को पद्मश्री मिला।

40 साल बाद बीकानेर को पुनः पद्मश्री का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हमारी मोहम्मद बंधुओं के साथ यह कोशिश रहेगी कि बीकानेर की छुपी हुई प्रतिभाओं को हम मिलकर एक मंच उपलब्ध करवा सकें। उन्हें अपने संगीत और लोक गायन को आगे ले जाने के लिए प्रोत्साहित कर सकें। वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित ने कहा की बीकानेर विलक्षण प्रतिभाओं का खजाना है। आज इस खजाने में से एक हीरे को पहचान मिली है । यह हम सब बीकानेरवासियो के लिए गौरव का विषय है। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम जी मेघवाल का हम सब बीकानेरवासी आभार व्यक्त करते हैं की उनके अथक प्रयासों से बीकानेर को 40 वर्ष बाद पुनः पद्मश्री का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

इस कार्यक्रम के दौरान विधायक जेठानंद व्यास, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, कन्हैयालाल बोथरा, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष महावीर सिंह चरण, राजाराम सीगड़, किसनाराम गोदारा, कैलाश बिश्नोई, पार्षद प्रमोद सिंह, बजरंग सोखल, मुकेश पंवार, हसन अली, वीरेंद्र करल, धनराज सोलंकी, भंवर लाल साहू, शिवचंद पडिहार, गिरधारी सिंह, जतिन सहल, समता नगर विकास समिति, विप्र सेना, जीएसटी ग्रुप सहित बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।