Skip to main content

Bikaner : पूर्व पार्षद नीलम जांगिड़ के पति मधुसूदन शर्मा नहीं रहे

RNE Bikaner.

बीकानेर शहर से अलसुबह एक बुरी खबर आई है। भाजपा नेता मधुसूदन शर्मा का निधन हो गया है। बताया जाता है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। सुबह छह बजे उनका निधन हो गया। अंतिम यात्रा दोपहर 04ः30 बजे उनके निवास से आरसीपी कॉलोनी स्थित मोक्षधाम जाएगी। शर्मा की पत्नी नीलम जांगिड़ भाजपा की पार्षद रही है। उनके एक पुत्र है।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष विनोद करोल ने बताया कि मधुसूदन शर्मा पहले युवा मोर्चा में सक्रिय रहे। बूथ से लेकर मंडल तक के पार्टी के कामों में पदाधिकारी या सक्रिय रहते हुए काम किया। उनकी पत्नी नीलम जांगिड़ पूर्व पार्षद है। पार्टी के जुझारू और सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान रही है।

भाजपा के शहर अध्यक्ष विजयकुमार आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, श्यामसुंदर चौधरी, नरेश नायक, वरिष्ठ नेता सत्यप्रकाश आचार्य आदि ने मधुसूदन शर्मा के निधन पर शोक जताया है।