Skip to main content

Nokha : सोये परिवार पर रात ढाई बजे खिड़की में से फेंका तेजाब, पीबीएम पहुंचे

  • भाइयों में लड़ाई: संपत्ति विवाद का अनुमान 
  • एसिड अटैक में झुलसे दो बच्चों, महिला सहित एक परिवार के चार

RNE Nokha. 

रिश्तों पर विवाद इतना भारी पड़ गया कि एक ही परिवार के लोग आमने-सामने हो गए। भाई ने भाई पर तेजाब से हमला बोल दिया। गुस्सा इतना कि बच्चों, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। झुलसे हुए एक परिवार के चारों सदस्यों को पीबीएम ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

मामला नोखा मंडी की कर्मचारी कॉलोनी का है। झुलसे हुए अशोक कुमार, राधा, मनदीप और अंकिता को पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर लाया गया हैं। यहां डॉक्टर्स ने इलाज शुरू किया है।

थानाधिकारी प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य काकड़े का कहना है, मामले की अभी जांच चल रही है। फिलहाल इतना ही कह सकते हैं कि भाइयों मंे लड़ाई हुई है। इसी में एसिड अटैक हुआ है। दूसरी ओर जानकारों का कहना है कि मामला भाइयों मंे संपत्ति विवाद का है। इसी के चलते परिवार में तनाव था जिसकी परिणति हमले में हुई।

सोये परिवार पर रात ढाई बजे खिड़की में से फेंका तेजाब : 

एसिड अटैक में घायल अशोक कुमार का कहना है, हम सो रहे थे। रात को लगभग ढाई बजे खिड़की में से तेजाब फेंका। पहले सोचा दूध या कुछ और गिरा होगा। फिर मेरे साथ ही पत्नी और बच्चों को भी जलन महसूस हुई। नोखा हॉस्पिटल गये। वहां से बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल रैफर कर दिया। अशोक कुमार का आरोप है कि हमला करने वाला बड़ा भाई है।