Movie prime

सुबह आज रही ठंडी, हल्का कोहरा, 10 से कोहरे बारिश का अलर्ट

 
  • फिर से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
  • प्रदेश में फिर शुरू होगा अब शीत लहर का प्रकोप
RNE Network सोमवार की सुबह बीकानेर में ठंडी थी। रात की ओस के कारण सुबह गलन वाली सर्दी थी। हल्की चल रही हवा से ठंड का असर भी बढ़ा हुआ था। हल्का कोहरा भी आकाश को ढके हुए था। आज ठंड का जोर बढ़ने से जनजीवन भी जल्दी शुरू नहीं हुआ। सड़कों पर चहल पहल नहीं थी। लोग मॉर्निंग वॉक के लिए भी नहीं निकले। सुबह आज रही ठंडी, हल्का कोहरा, 10 से कोहरे बारिश का अलर्ट 10 से कोहरे व बारिश का अलर्ट: राज्य में कमजोर हुई सर्दी एक बार फिर जोर पकड़ेगी। प्रदेश में शीत लहर, कोहरा और बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम केंद्र के अनुसार एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 10 जनवरी से शुरू होगा। इसके प्रभाव से बीकानेर, जयपुर और भरतपुर में बारिश की संभावना है। बारिश के बाद प्रदेश में शीत लहर की संभावना है। आने वाले 5 दिनों में दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी। बीकानेर, जयपुर व भरतपुर में घना कोहरा छायेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को बीकानेर में अति घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सुबह आज रही ठंडी, हल्का कोहरा, 10 से कोहरे बारिश का अलर्ट कोहरा व ठंड रहेगी आज: बीकानेर में आज कोहरे की छाया रहेगी और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर में पिछले 24 घन्टे में अधिकतम तापमान गिरा है। आज कोहरा रहेगा और ठंडी हवा चलेगी, इससे तापमान गिरेगा। धूप निकलेगी तो भी कम राहत देगी। आज बीकानेर ठंडा ही रहेगा। सुबह आज रही ठंडी, हल्का कोहरा, 10 से कोहरे बारिश का अलर्ट सुबह आज रही ठंडी, हल्का कोहरा, 10 से कोहरे बारिश का अलर्ट सुबह आज रही ठंडी, हल्का कोहरा, 10 से कोहरे बारिश का अलर्ट  

FROM AROUND THE WEB